Smartphone Best Feature: ये छोटा सा होल आपके स्मार्टफोन के लिए होता है बेहद जरूरी

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। Smartphone Best Feature: स्मार्टफोन में ऐसे तमाम फीचर्स होते हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं होती वहीं ऐसा ही एक फीचर स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट के पास ऑफर भी किया जाता है वहीं जिसके बारे में शायद आप जानते ही होंगे लेकिन इस फीचर की गैरमौजूदगी में आप कॉलिंग भी नहीं कर पाएंगे यहां तक की आपको कॉल करने के लिए किसी कमरे में बैठना होगा।
दरअसल यह फीचर ऐसा है जो दिखता तो गैर मामूली सा है लेकिन असल में यह मामूली बिल्कुल भी नहीं है और आज हम आपको इस फीचर की खासियत के बारे में ही विस्तार से बताने जा रहे हैं।
जानिए कौन सा है यह खास फीचर
जिस खास फीचर के बारे में हम बात कर रहे हैं वह असल में स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट के पास मिलने वाला एक छोटा सा होल होता है। दरअसल यह छोटा सा होल देखने में वैसे तो गैर मामूली सा लगता है लेकिन असल में या बेहद ही जरूरी होल होता है क्योंकि इससे आपकी कॉलिंग बेहतरीन हो जाती है और उसमें नेक्स्ट लेवल की क्वालिटी भी आपको मिलती है। 
इसे नॉइस कैंसिलेशन माइक कहा जाता हैं जो अब हर नए स्मार्टफोन में ऑफर किया जा रहा है। इसकी बदौलत कॉल इतनी शांत और अच्छी क्वालिटी में होती है जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे।
जानिए क्या है इसका काम
अगर आपको लग रहा है यह फीचर ज्यादा कुछ खास नहीं करता है तो ऐसा नहीं है क्योंकि यह फीचर आपके आसपास के शोर को पूरी तरह से खत्म कर देता है ताकि आप अच्छे से बात कर पाएं।  अगर आप शोर-शराबे के बीच हैं और किसी से कॉल पर बात कर रहे हैं तो भले उसकी आवाज आपको ना सुनाई दे लेकिन सामने बैठा हुआ शख्स आपकी आवाज को अच्छी क्वालिटी में सुन पा रहा होता है।  अगर यह पीछे आपके स्मार्टफोन में ना दिया जाए तो कॉल पर बात करना मुश्किल हो जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *