टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को बकाए पर 4 साल के मोरेटोरियम को मिली मंजूरी

मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) ने संकट से जूझ रहे टेलिकॉम सेक्टर (Telecom sector) के लिए आज राहत पैकेज को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) की परिभाषा को व्यावहारिक बनाने के साथ-साथ एजीआर पर 4 साल का मोरेटोरियम और टेलिकॉम सेक्टर में ऑटोमेटिक रूट के जरिए 100% एफडीआई की अनुमति की मंजूरी शामिल है। 

बैठक के बाद संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कैबिनेट ने टेलिकॉम सेक्टर के लिए 9 स्ट्रक्टरल रिफॉर्म्स और 5 प्रोसेस को मंजूरी दी है। इन सुधारों से पूरे टेलिकॉम सेक्टर की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज एजीआर पर साहसिक फैसला लिया है। एजीआर की परिभाषा को व्यावहारिक बनाने पर फैसला लिया गया है। सभी तरह के नॉन-टेलिकॉम रेवेन्यू को एजीआर से हटा दिया जाएगा। टेलिकॉम सेक्टर में ऑटोमेटिक रूट के जरिए 100% एफडीआई की अनुमति दे दी है। 

4 साल का मोरेटोरियम 

वैष्णव ने कहा कि टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को बकाए पर 4 साल के मोरेटोरियम को मंजूरी दी गई है। जो इस सुविधा का लाभ उठाएंगे उन्हों मोरेटोरियम अमाउंट पर एमसीएलआर के साथ 2 फीसदी रेट पर ब्याज का भुगतान करना होगा। पेनाल्टी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इससे टेलिकॉम सेक्टर में भारी निवेश का रास्ता साफ होगा। निवेश से रोजगार पैदा होगा। यह निवेश से ज्यादा रोजगार का सवाल है। 

उन्होंने कहा कि पहले भारी ब्याज, लाइसेंस फीस पेमेंट पर ब्याज और पेनाल्टी, स्पेक्ट्रम यूजर चार्जेज और कई अन्य तरह के चार्ज लगते थे। आज इसे व्यावहारिक बनाया गया है। मंथली कंपाउंडिंग के बजाय अब एन्युअल कंपाउंडिंग होगी। स्पेक्ट्रम शेयरिंग की भी अनुमति दी गई है और यह पूरी तरह फ्री होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली नीलामी में स्पेक्ट्रम की अवधि 20 साल के बजाय 30 साल होगी। अगर कोई स्पेक्ट्रम लेता हौ और बिजनस कंडीशंस या टेक्नोलॉजी बदलती है तो वह 10 साल के लॉकइन पीरियड के बाद स्पेक्ट्रम चार्ज देकर इसे सरेंडर कर सकता है। 

क्या होगा फायदा 

सूत्रों का कहना है कि एजीआर बकाये के भुगतान को आगे बढ़ाने से कंपनियों को ऑपरेशनल प्रॉफिटैबिलिटी में फायदा होगा। टेलिकॉम कंपनियों पर 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज है। इससे खासकर वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को बड़ी राहत मिलेगी। कंपनी पर 1.9 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है जिसमें से 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक एजीआर और स्पेक्ट्रम पेमेंट्स है। वोडाफोन आइडिया के पास जून में 920 करोड़ रुपये का कैश और 1.9 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। कंपनी पर 58,254 करोड़ रुपये का बकाया है जिसमें से उसने 7,854 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img