सबसे सस्ता 5G smartphone हुआ लॉन्च

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क।  घरेलू कंपनी लावा ने देश के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 5G को पिछले महीने लॉन्च करा है। वहीं इस फोन की पहली झलक अगस्त में नई दिल्ली के प्रगति मैदान में हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस में देखने को भी मिली थी।
वहीं कंपनी ने 7 नवंबर को इस फोन को ऑफिशियली लॉन्च भी किया है। इस फोन को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा जा सकता है। फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट भी देती है।
लावा ब्लेज 5जी के साथ मैटेलिक बिल्ड डिजाइन दिया जाता है। वही इस फोन के किनारे गोल हैं और साइड में हल्के से शार्प कट भी मिलते हैं। फोन के साथ ग्लास बैक पैनल मिलता है जो काफी प्रीमियम भी लगता है। ग्लास बैक के साथ मैट फिनिश है और इस पर आसानी से स्क्रैच और निशान भी नहीं पड़ते वहीं डिजाइन के मामले में लावा ने अच्छा काम भी किया है। फोन का वजन 207 ग्राम है, पर अगर  आप बिना बैक कवर के फोन इस्तेमाल करते हैं तो यह ज्यादा बड़ा नहीं लगता। वहीं आप आराम से एक हाथ से इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह कवर के साथ थोड़ा हैवी हो जाता है।
इसकी डिस्प्ले का टच रिस्पांस भी कम लगता है। ब्राइटनेस के मामले में डिस्प्ले बेहद ही अच्छा है। आप धूप में भी फोन को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं पर आपको ब्राइटनेट हाई पर रखनी होगी।
लावा ब्लेज 5जी में 6.51 इंच की एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले आपको दी जाती है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 भी मिलता है। वहीं कंपनी फोन के साथ दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट भी देने वाली है। और फिलहाल फोन के साथ सितंबर 2022 का सिक्योरिटी पैच भी मिलता है।
लावा ब्लेज 5जी में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी जाती है। वहीं स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। इस फोन के साथ रैम को भी 7 जीबी (4जीबी फिजिकल + 3 जीबी वर्चुअल) तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है वहीं इस फोन में आठ 5G बैंड का सपोर्ट है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *