पूरी दुनिया यूज करेगी बस इस तरह का मोबाइल चार्जर

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। साल 2024 से दुनिया के अधिकतर सभी मोबाइल फोन और टैबलेट के लिए केवल यूएसबी टाइप-सी चार्जर का ही प्रयोग होगा। यूरोपीय संसद ने मंगलवार को यह नया कानून पारित भी कर दिया है। वहीं यूरोपीय संघ में नए कानून को पूर्ण रूप से 602 मत पक्ष में, 13 विरोध और 8 ने इसका परहेज भी पेश किया है।
वहीं नए नियम से पर्यावरण और उपभोक्ताओं को फायदा भी होगा। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पोर्टेबल उपकरणों के लिए नया मानक बताया जा रहा है, जो उच्च गुणवत्ता वाले चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर की पेशकश भी करेगा। वहीं 2024 के अंत तक यूरोपीय संघ में बेचे जाने वाले सभी मोबाइल फोन, टैबलेट और कैमरों को यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट से भी लैस करना होगा।
खरीदार यह चुनने में सक्षम होंगे कि चार्जिंग डिवाइस के साथ या उसके बिना एक नया डिवाइस खरीदना है या वो ये नहीं लेना चाहते।
बता दें कि संसद की मंजूरी के बाद यूरोपीय संघ के उपभोक्ता जल्द ही अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एकल चार्जिंग समाधान का उपयोग करने में भी सक्षम होंगे। 
वहीं नए नियमों के तहत उपभोक्ताओं को अब हर बार नया उपकरण खरीदने पर अलग चार्जर की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि वह छोटे और मध्यम आकार के पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पूरी श्रृंखला के लिए एक ही चार्जर का उपयोग करने में भी सक्षम होंगे।
https://twitter.com/ani_digital/status/1577269956794011648?t=kZ9aYRqx1PvDL7hqTP7-Ew&s=19

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *