Tips And Tricks: क्या जल्दी डेड हो जाती है आपके स्मार्टफोन की बैटरी

admin
By admin
3 Min Read

Tips And Tricks: आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल सभी लोग करते ही है। इसकी मदद से हम अपना ऑफिस वर्क, चैटिंग, गेम्स, जैसी चीजें आसानी से कर भी लेते है। वहीं अक्सर स्मार्टफोन यूज करने वाले परेशान रहते हैं कि उनके मोबाइल फोन की बैटरी काफी तेजी से खत्म क्यों हो रही है।
साथ ही आज हम इस समस्या का हल आपको बताएंगे। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आपके स्मार्टफोन की बैटरी की लाइफ को बढ़ा सकते हैं। 
स्मार्टफोन की बैटरी घंटों तक चले इसके लिए करें यह सेटिंग-
1. स्मार्टफोन का ब्राइटनेस कम करके यूज करें
बैटरी अगर आप लंबे समय तक चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए ब्राइटनेस को ज्यादा न रखें क्योंकि ब्राइटनेस अधिक होने से बैटरी काफी तेजी से ड्रेन होती है।
2. इन सेटिंग्स को कर दे ऑफ 
अपने स्मार्टफोन में GPS, Bluetooth और Wi-Fi को इस्तेमाल करने के बाद ऑफ कर देना चाहिए क्योंकि यह सेटिंग अधिक मात्रा में बैटरी की खपत करती है।
3. बैकग्राउंड एप्स को न करें रन
लंबे समय तक बैटरी को चलाने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में कई सारे बैकग्राउंड एप्स को रन भी न होने दें। साथ ही इन एप्स पर काम करने के बाद उसको बंद कर देना चाहिए। साथ ही इससे आपके स्मार्टफोन में बैटरी की काफी ज्यादा बचत भी होगी।
4. Live Wallpaper का इस्तेमाल न करें
आप अगर अपने मोबाइल फोन में लाइव वॉलपेपर का इस्तेमाल करेंगे तो इससे जल्दी ही बैटरी डाउन भीं हो सकती है, वहीं इससे फोन की बैटरी काफी तेजी से ड्रेन होती है। इसीलिए आप लाइव वॉलपेपर का इस्तेमाल न करें।
5. फोन का वाइब्रेशन
फोन में वाइब्रेशन मोटर हमेशा ऑन ही रहता है, उन्हें ज्यादा बैटरी की समस्या भी होती है। ऐसे में बहुत से लोग टाइपिंग में भी टच के साथ वाइब्रेशन मोड का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आपके फोन की बैटरी तेजी से खत्म होगी। और लंबे समय तक बैटरी चलाने के लिए इस सेटिंग को आप तुरंत ऑफ कर दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *