दुनिया में मौजूद है ये अनोखी जगह, जहां इंसानों को बिल्लियों से डर कर रहना पड़ता है

admin
By admin
3 Min Read

 

डेस्क। दुनिया में कई ऐसी अनोखी जगहें हैं जिससे आप परिचित नहीं हैं, न ही कभी आपने इसके बारे में सुना होगा और न ही कभी आप यहां गए होंगे। वहीं आपने मुश्किल से सुना होगा कि एक द्वीप पर लोगों से ज्यादा बिल्लियां रहती हैं।

ऐसा ही एक द्वीप है ओशिमा द्वीप, इस द्वीप को अब कैट आइलैंड या कैट्स आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। जापान में इस द्वीप पर लगभग सौ लोग रहते हैं, पर इस द्वीप पर बिल्लियों की संख्या इंसानों से दस गुना यानि लगभग 1000 की है। इस द्वीप पर बिल्लियों की संख्या अधिक होने के कारण इस द्वीप का नाम कैट आइलैंड या आईलैंड ऑफ कैट्स पड़ गया है।

आपको बता दें कि 1945 के आसपास यह द्वीप ‘फिशिंग वीज़ल’ के नाम से प्रसिद्ध था। जहां लगभग 900 लोग रहा करते थे, लेकिन अब यहां बिल्लियां राज करती हैं। वहीं अगर आपको भी बिल्लियों को पसंद करते हैं तो आप कैट आइलैंड जा सकते हैं।

इसके साथ ही इस द्वीप पर बिल्लियों की संख्या लगातार बढ़ भी रही है। ऐसा माना जाता है कि इस द्वीप पर बिल्लियों का इंसानों से अनुपात 10:1 का है। इसलिए यह जानना भी बहुत जरूरी हो जाता है कि बिल्लियों ने शुरू से ही यहां इंसानों को पछाड़ रखा है। आपको यह भी बता दें कि कुछ साल पहले तक इस आइलैंड पर ज्यादा बिल्लियां नहीं थीं पर अब इनकी संख्या बहुत हो गई है।

आपको बता दें यहाँ के लोगों का मुख्य पेशा मछली पकड़ना था। इसके अलावा इस आइलैंड पर कपड़े भी बनाए जाते थे पर दिक्कत ये थी कि यहां चूहों ने दहशत पैदा कर दी क्योंकि वह नए बने कपड़े काट रहे थे। वहीं लोगों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए तमाम प्रयास भी किए लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल सका।  तो अंत में उन्होंने चूहे की समस्या से निजात पाने के लिए बिल्लियां लाने का फैसला किया, फिर लोग चूहों से छुटकारा पाने के लिए बिल्लियों को लाने लगे। बिल्ली के आने से चूहों का आतंक तो खत्म हो गया। लोगों के कपड़ों का कारोबार फिर से अच्छे से शुरू हो गया। वहीं पहले तो लोग बहुत खुश हुए, क्योंकि बिल्लियों ने चूहों के आतंक को खत्म कर दिया पर  कुछ ही समय बाद लोगों को एहसास हुआ कि इस द्वीप पर और भी कई समस्याएं हैं। और  यहां रहने के लिए कई जरूरी सुविधाओं का अभाव भी है यहां न तो बाजार था, न ही अस्पताल वहीं द्वीप पर एकमात्र स्कूल भी बंद था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *