[object Promise]
लॉकडाउन में लगातार जरूरतमंदों की 50 दिनो से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उ.प्र. प्रियंका गांधी, पूर्व सांसद राज्यसभा प्रमोद तिवारी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू” एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा “मोना” के निर्देश पर बांटा जा रहा जरूरत का खाद्यान्न। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी डॉ नीरज त्रिपाठी एडवोकेट के नेत्तृत्व में 50 पैकेट राशन जिसमें 2 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1/2 किलो दाल, नमक, मसाला, सरसों का तेल आदि तैयार कर वितरित किया गया l
[object Promise]
सदर विधानसभा के दौलतपुर से सूचना मिली कि कई जरूरतमंद गरीब मजदूर है जिनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है, जिसके बाद अपने साथियों के साथ वहाँ पहुँचकर दौलतपुर, सगरा, टेऊँगा, फुलवरिया में 50 गरीब परिवारों को “प्रियंका गांधी राशन किट” एवं मास्क वितरित किया गया।
नीरज ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी के प्रयास से उत्तर प्रदेश के किसी भी नागरिक को देश के किसी भी कोने में राशन पहुँचाने का कार्य कांग्रेसी कर रहे है। प्रियंका गांधी की सोच हमेशा से गरीबों, मजलूमों, मजदूरों, महिलाओं आदि की सेवा में रही है वे हमेशा से ही उनकी मदद के लिए तत्पर रहती है तथा लगातार गरीबों की सेवा में कांग्रेस पार्टी कार्य कर रही है। इस वैश्विक महामारी कोविड-19 को हराने के लिए हम सभी देशवासी एकजुट है और यही एकजुटता ही कोरोना को हराएगा।
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।