Home राष्ट्रीय शालिनी से फिजा फतिमा बनी को विदेश भेजने की तैयारी, वीजा लेने...

शालिनी से फिजा फतिमा बनी को विदेश भेजने की तैयारी, वीजा लेने की कोशिश!

6
0

कानपुर धर्म परिवर्तन के बाद फिजा फातिमा बनी बर्रा की शालिनी यादव को विदेश भेजे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। शालिनी के परिवार वालों का आरोप है कि आरोपित उसका वीजा बनवाने की तैयारी में है, ताकि उसे देश से बाहर भेजकर कानून के शिकंजे से बचा जा सके।

शालिनी से फिजा फतिमा बनी को विदेश भेजने की तैयारी, वीजा लेने की कोशिश!
बर्रा में रह रहे परिवार का कहना है कि घर आए दो सिपाहियों ने शालिनी के पासपोर्ट के बारे में पूछताछ करके जानकाली है पूर्व में सत्यापन भी आ चुका है।

शालिनी के भाई विकास ने बताया कि शनिवार को उनके घर पर दो सिपाही आए थे। शालिनी और परिवार के बारे में जानकारी ली। शालिनी के पासपोर्ट के बारे में पूछा। जो सिपाही घर आया था, वह पूर्व में शालिनी के पासपोर्ट सत्यापन में भी आ चुका है। विकास के मुताबिक शालिनी को पढ़ाई के लिए घरवाले विदेश भेजना चाहते थे, इसीलिए उसका पासपोर्ट बनवाया था। सिपाही से ही पता चला कि उसके पासपोर्ट पर वीजा हासिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि सिपाही ने कुछ अधिक नहीं बताया। विकास का आरोप है कि आरोपी पक्ष वीजा हासिल करके उसकी बहन को देश से बाहर भेजना चाहता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बहन पर दबाव डालकर जबरन वीडियो वायरल कराए गए।

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

विकास ने बताया कि आरोपित पक्ष ने दिल्ली हाई कोर्ट में गलत तथ्य पेश करके राहत ली है। यह अदालत की अवमानना है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के सामने पेश होकर सही तथ्य बताएंगे। कोर्ट के सामने किदवईनगर पुलिस की कलई भी खोलेंगे कि किस तरह आरोपितों की मदद कर रही है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।