शव यात्रा में आर्केस्ट्रा की धुन पर महिला डांसर लगा रही ठुमके, नाचता दिखा एक शख्स, देखें वायरल वीडियो

0
13

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीछे-पीछे अर्थी चल रही थी और आगे-आगे ऑर्केस्ट्रा की धुन पर एक महिला डांसर डांस कर रही है और कुछ लोग अर्थी के साथ डांस करते हुए चल रहे हैं । उसके चेहरे पर ना तो कोई मायूसी है और न ही किसी चीज का दुख नजर आ रहा है।

 स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया में खूब शेयर किये जा रहे इस वीडियो के बारे में दावा किया गया है कि यह वीडियो कटेया बाजार का है। दरअसल इस शवयात्रा में जिस आर्केस्ट्रा के साथ माइक और साउंड सिस्टम रखा गया है उसी साउंड बॉक्स पर ही कटेया बाजार का एड्रेस और मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है।  हालांकि मोबाइल नम्बर पर कॉल करने पर मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब शेयर हो रहा है।