9 महीने तक अपनी प्रेग्नेंसी से अंजान रही महिला ने टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म

admin
By admin
2 Min Read

वायरल| प्रेग्नेंसी को लेकर आय दिन कोई ऐसा किस्सा सामने आता है जिसे सुनकर हम दंग रह जाते हैं। वैसे तो हमने सुना है कि कुछ महिलाओं को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में कई महीनों तक नहीं पता चलता है और उनके पति भी काफी दिनों बाद जान पाते हैं कि वह पापा बनने वाले हैं। लेकिन टेक्सास के डलास में रहने वाली 33 वर्षीय एड्रियन ग्रेसन ने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया और पति समेत वह खुद चकित रह गई। क्योंकि इस बच्चे के बारे में उन दोनों को कुछ पता ही नहीं था और बच्चे की डिलीवरी हो गई।

सूत्रों के मुताबिक इस बार की प्रेग्नेंसी में 33 वर्षीय एड्रियन में गर्भवती होने के एक भी लक्षण नहीं दिखे और न ही उनका बेबीबम्प निकला। 33 वर्षीय एड्रियन ने बताया उन्हें नहीं पता था कि वह प्रेग्नेंट है बच्चे को जन्म देने से पूर्व उनके पेट मे दर्द हुआ और वह टॉयलेट गई। जहां उन्होंने अपने 6 बच्चे को जन्म दिया।
जानकारी के लिए बता दें यह घटना 27 सितंबर 2021 की है। इन्होंने अपने बच्चे का नाम अपोलो रखा। बच्चे के जन्म के बाद यह और इनके पति दोनो चकित थे कि आखिर यह हुआ कैसे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *