खुद से शादी के बाद घर और नौकरी से हाथ धो बैठीं क्षमा बिंदु, अपनी लोकेशन बताने से किया साफ इनकार

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। गुजरात के वडोदरा की रहने वाली 24 वर्षीय क्षमा बिंदु अपने आप से शादी करने के बाद से ही चर्चाओं में हैं। क्षमा बिंदु पेश से ब्लॉगर है और उनको लेकर ये दावा किया जा रहा था कि ये भारत की पहली एकल-विवाह यानी सोलोगैमी करने वालीं व्यक्ति हैं।

खुद से शादी करने के बाद क्षमा बिंदु पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। खुद से शादी के बाद से ही क्षमा बिंदु को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वडोदरा के सुभानपुरा इलाके में रहने वाली क्षमा अब अपना शहर छोड़ने के लिए मजबूर हैं। बता दें कि अब उनका घर और नौकरी दोनों छिन गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षमा बिंदू वडोदरा में एक किराए के घर में रहती थीं। पर इस शादी के बाद अब उनको किराए का मकान भी छोड़ना पड़ा। बता दें कि क्षमा बिंदू का कहना है कि मकान मालिक ने समाज के दबाव में आकर उनसे घर खाली कराने के लिए कहा है। इसी के बाद क्षमा बिंदू ने बताया है कि तीन से चार दिन पहले उन्होंने घर भी खाली कर दिया था।”

इसके बाद क्षमा बिंदू ने कहा है कि उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी है। क्षमा बिंदू ने नौकरी क्यों छोड़ी इसका कोई कारण सामने नहीं आया है। क्षमा ने कहा, ”जो लोग ऑफिस में ऑनलाइन काम करते थे, उन्होंने नौकरी छोड़ी दी साथ ही मैंने भी नौकरी छोड़ दी है। आगे उन्होंने बताया कि मैं फिलहाल दूसरी नौकरी खोज रही हूं।”

घर खाली करने के मुद्दे पर क्षमा बिंदू ने कहा, ”मैंने तीन-चार दिन पहले घर खाली कर वडोदरा शहर भी छोड़ दिया, उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल नहीं बताऊंगी कि मैं वर्तमान में किस शहर में रह रही हूं पर मैं कुछ दिनों बाद में वापस आ जाऊंगी।”

जानकारी के लिए बता दें कि क्षमा बिंदू ने 08 जून 2022 को खुद से शादी की थी। क्षमा के सोलोगैमी यानी एकल विवाह को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी आलोचनाएं और प्रशंशा की थी। यह शादी हिन्दू विधिविधान से हुई थी इसी कारण सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा था कि हिंदू धर्म में इस तरह की विवाह का प्रावधान नहीं है। 

जानकारी के मुताबित पहले क्षमा मंदिर में शादी करने जा रही थी पर क्षमा को मंदिर में इस तरह से शादी करने की अनुमति नहीं दी गई । क्षमा बिंदु समाजशास्त्र की छात्रा हैं और पेशे से एक ब्लॉगर हैं।

 क्षमा ने एनडीटीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि, “मुझे एहसास हुआ कि मुझे किसी भी राजकुमार की जरूरत नहीं क्योंकि मैं खुद अपनी राजकुमारी हूं।” क्षमा बिंदू ने कहा था कि वह शादी के बाद गोवा में हनीमून पर भी जाएंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *