Amazon ने दिखाई कृष्णा राधा की अश्लील तस्वीर, लोग कर रहे बायकॉट

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क : ई-कॉमर्स वेबसाइट amazon इंडिया और Exotic इंडिया एक बार फिर साम्प्रदायिक सौहार्द के मामले में विवादों में है। इस बार यह विवाद एक पेंटिंग को लेकर पैदा हो गया है। इस पेंटिंग में भगवान कृष्ण को बेहद ही आपत्तिजनक और अश्लील मुद्रा में प्रदर्शन किए जाने के कारण यह विवाद खड़ा हुआ है।

इस पेंटिंग में भगवान कृष्ण और राधा को एक साथ नग्न अवस्था में दर्शाया गया है। इस फ़ोटो को लेकर विवाद ने अब गहरा रुख अख्तियार कर लिया है और लोग सोशल मीडिया पर अमेज़न को बॉयकोट ट्रेंड कर रहें है।

amazon इंडिया और Exotic इंडिया पर बिक रही अश्लील पेंटिंग

आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट amazon इंडिया और Exotic इंडिया की एक पेंटिंग ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस पेंटिंग में भगवान कृष्ण और राधा को एक पेड़ के नीचे नग्न अवस्था में दिखाया गया है। बता दें कि Amazon पर यह पेंटिंग गीता गोविंदा राधाकृष्णा इन फारेस्ट लव के नाम से बेचीं जा रही है। वहीं इसमें फ्रेम साइज़ 12×13 इंच की दी गई है।

इस पेंटिंग को देख कर लोग गुस्से में हैं और लोगों ने ट्विटर ट्रेंड पर #Boycott_Amazon ट्रेंड करा कर अपने गुस्से का प्रदर्शन किया है। लोगों ने ट्विटर पर लिखा भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी पर इस प्रकार से भगवान की पेंटिंग को प्रदर्शित करना करोड़ों हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं का अनादर करने के समान है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *