मछुआरों को मिली 28 करोड़ की व्हेल मछली की उल्टी

admin
By admin
2 Min Read

केरल: केरल के विझिंगम में मछुआरों ने 28.400 किलोग्राम की एम्बरग्रीस मिली है। एम्बरग्रीस व्हेल मछली की उल्टी को कहते हैं। मछुआरों को जब एम्बरग्रीस मिली तो इसने सभी को अचंभित कर दिया। क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत महंगी बिकती है। मछुआरों ने इसे प्रशासन को सौंप दिया है। जानकारी के लिये बात दें भारत में यह स्पर्म व्हेल संरक्षित प्रजातियों में शामिल है इसलिए इसके किसी उत्पाद की बिक्री पर रोक है।

मछुआरों ने इस एम्बरग्रीस को कोस्टल पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने इसे वन विभाग को दे दिया है। इसे राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (आरजीसीबी) ले गए. व्हेल की 1 किलो उल्टी की कीमत बाजार में करीब 1 करोड़ रुपये है। वही जितनी एम्बरग्रीस मछुआरों को मिली है उसकी कीमत तकरीबन 28 करोड़ रुपये है। 
जानकारी के लिये बता दें इसकी कीमत कभी स्थिर नही रहती यह हमेशा बढ़ती रहती है। इसकी इस कीमत के लिये इसे तैरता हुआ सोना कहा जाता है। एम्बरग्रीस को सबसे हैरान करने वाली प्राकृतिक घटनाओं में से एक माना जाता है। व्हेल मछली जब अपने शिकार (स्क्विड या कटलफिश) को खाती है तो कई बार अपचानतीय तत्व पचने से पहले ही बाहर निकल आते हैं। एम्बरग्रीस व्हेल की आंत में तैयार होता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *