यूपी सहित राज्यों के चुनाव में पीएम मोदी नहीं होंगे चेहरा, BJP-RSS की बैठक में बड़ा फैसला

admin
By admin
3 Min Read

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, दिल्ली और अब पश्चिम बंगाल के चुनाव के नतीजों का अध्ययन करने के बाद भाजपा और आरएसएस ने बड़ा फैसला ले लिया। जिसके मुताबिक साल 2022 में यूपी सहित 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी का चेहरा सामने नहीं किया जाएगा। बल्कि राज्य के लिए या तो मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा पहले कर दी जाएगी, या फिर केवल भाजपा के बैनर तले ही चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस बड़े फैसले के पीछे वजह तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली शिकस्त है। अब यूपी सहित देश के उन सभी राज्यों के भविष्य की राजनीति का ढांचा तैयार कर लिया गया है और स्थानीय नेतृत्व को ही आगे रखे जाने की रणनीति पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

छवि को नुकसान हुआ

संघ का मानना है कि क्षेत्रीय नेताओं के मुकाबले प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे को सामने रखने से उनकी छवि को नुकसान हुआ है। विरोधी बेवजह उन्हें निशाना बनाते हैं। संघ किसी भी नेता को अलग करने या नाराजगी के साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। अब इस पर योगी को खरा उतरना है। महाराष्ट्र में शरद पवार परिवार को साथ लाने पर भी विचार हो रहा है।

बंगाल में ममता बनाम मोदी से नुकसान हुआ

RSS की दिल्ली में हुई बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की मौजूदगी में ये निर्णय लिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर गंभीर चिंतन और समीक्षा की गई। संघ नेताओं का मानना है कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में ममता बनाम मोदी की रणनीति से नुकसान हुआ।
इसमें चुनाव हारने से ज्यादा अहम यह है कि राजनीतिक विरोधियों को प्रधानमंत्री मोदी पर बार-बार हमला करने का मौका मिला। इससे उनकी इमेज को नुकसान होता है।  बिहार में 2015 के विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार के खिलाफ और फिर दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी इस रणनीति से कोई फायदा नहीं हुआ।

मोदी-योगी के बीच कोई झगड़ा नहीं

RSS के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक भले ही आप ना मानें, लेकिन यह सच है कि मोदी-योगी के बीच कोई विवाद नहीं है और UP BJP के ट्विटर अकाउंट या पोस्टर से मोदी की फोटो हटाने की वजह विधानसभा चुनाव योगी के चेहरे के साथ लड़ना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *