Amazon पर बिक रहें पत्थर, कीमत सुनकर किस्मत को पत्थर मारने का करेगा दिल

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर गोबर के उपले, पेड़ की पत्तियां, बाथरुम की महंगी बाल्टी सहित कई चीजें बेची जा चुकी हैं। इसके बाद अब ई-कॉमर्स वेबसाइट कुछ ऐसा बेच रहीं हैं जिसको देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। अब Amazon पर कई पत्थरों को बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है।

इसमें दिए गए डिस्क्रिप्शन के अनुसार यह ऐसे पत्थर है जो आपको किसी भी पहाड़ी इलाके में आराम से मिल जाएंगे। पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इसे बेच रहा है। अब ऑनलाइन पत्थर कौन मंगवाने वाला है पता नहीं पर इसकी कीमत जानने के बाद आपके पैरों तले से जमीन जरूर खिसकने वाली है। 

इसके साथ ही बता दें कि अमेज़न ये पत्थर किलो के भाव में बेच रहा है। बता दें कि बिना पाॅलिश हुए ब्लैक रिवर पत्थर जिसे लोग आमतौर पर अपने घरों में साज-सज्जा के लिए रखते है। यह अमेजन पर 499 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहें है। यह कीमत 33 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद है। इसकी असल कीमत की बात करें तो यह 740 रुपये प्रतिकिलो है। 

इन पत्थरों की बिक्री की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो मानो कमेंट सेक्शन में पत्थर ही बरसे। लोगों ने लिखा मारो मुझे मारो। एक नए लिखा यह पहला ग्राहक है जो बहुत जल्दी ही सफल होगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ‘हमारे यहां तीन बड़ी नदियां है। जिसको भी जरुरत हो वो फ्री में ले आए। बस बेवकूफ मत बनिए।’ 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *