युवक की थी 3 बेटियां लेकिन बेटे की थी चाहत, पत्नी ने एक साथ 4 बच्चो को दिया जन्म

0
9

आगर: आज समय काफी बदल गया है। अब बेटियां बेटों की तरह अपने माँ बाप का नाम रोशन कर रही है। अपनी काबिलियत के बलबूते पर बेटियां हर ओर अपनी जीत का परचम लहरा रही है। लेकिन हमारा समाज आज भी बेटियों को ओछी नजर से देखता है ओर परिवार में अगर एक बेटा न हो तो लोगो को लगता है कि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति नही होगी। लोग बेटे की चाहत में किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। वही आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप चौंक उठेंगे। 

मामला आगरा का है जहां एक शख्स ऑटो चलाता है। उसकी तीन बेटियां हैं लेकिन उसे एक बेटे की चाहत थी। ऑटो ड्राइवर की यह इच्छा भी ईश्वर की कृपा से पूरी हुई लेकिन वह इस इच्छा को पूरी करने के चक्कर मे 7 बच्चो का बाप बन गया। क्योंकि इस बार उसकी पत्नी ने एक साथ 4 बच्चो को जन्म दिया। इन चार बच्चो में 1 बेटा और तीन बेटियां हैं। अब ऑटो वाले युवक की 6 बेटियां हो गई है और 1 बेटा है।
आगरा के थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर की रहने वाली मनोज कुमार की पत्नी खुशबू को कुछ दिन पहले आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी रामबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चो का जन्म आसान नही था। डॉक्टर का कहना है कि डिलीवरी में काफी समस्या हुई। बच्चों की डिलीवरी प्रीमैच्योर हुई है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में रखना होगा। बता दें इन बच्चो के जन्म को 20 दिन से अधिक हो गया है।