किसी के ऊपर से ट्रक निकल जाए तो क्या होगा, आप शायद कहेंगे कि उसका बचना नामुमकिन है, पर हर बार ऐसा हो ये जरूरी नहीं। वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे । वायरल वीडियो तमिलनाडु के तिरुचेनगोडे का है। यहां एक महिला के ऊपर से ट्रक गुजर गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला को खरोंच तक नहीं आई। वीडियो में दिखता है कि महिला सड़क पार करने के लिए खड़ी है. तभी वहां से अचानक पीले रंग का ट्रक गुजरता है । ट्रक महिला के ऊपर से गुजर जाता है। ट्रक के गुजरने के बाद महिला बिल्कुल ठीक दिखती है। उसे एक खरोंच तक नहीं आई होती. पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
देखें वीडियो-