आपने चाय-नाश्ते या फिर होटलों में ऐसे लोगों को काम करते जरूर देखा होगा जो प्लेट और बर्तन धोते हैं लेकिन क्या कभी किसी बंदर को ऐसा करते हुए देखा है. वो बंदर बिल्कुल इंसानों की तरह काम करते हुए बर्तन धोता है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बंदर चाय की दुकान में काम करता नजर आया. बंदर दुकान में बर्तन धोने का काम करता है. वीडियो में देख सकते हैं कि वो कितने ध्यान और लगन से बर्तन धो रहा है. वीडियो देख लोग भी हैरान रह गए. बंदर किसी इंसान की ही तरह टब में घिस-घिसकर बर्तन धोता नजर आया. बंदर पूरे ध्यान और लगन से बर्तन धोता नजर आया. वो पहले बर्तन पर साबुन लगाता है उसके बाद उसे टब में डुबाकर धोता है.
फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. ना सिर्फ इसे फेसबुक, बल्कि इंस्टाग्राम, ट्विटर से लेकर अन्य कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. अभी तक इस वीडियो को लाखों लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं. लोगों ने वीडियो देख कहा कि ये इंसान से बेहतर ढंग से बर्तन धो रहा है. वहीं कुछ लोगों ने बंदर से उसकी सैलरी की जानकारी भी मांगी. हालांकि, कुछ लोगों ने इसे जानवरों के साथ अत्याचार बताया. जो भी हो, अभी ये वीडियो ट्रेंड कर रहा है.
