Viral Video: मेट्रो में लड़कियों ने किया ऐसा काम लोग बोले, हद खत्म कर दी

admin
By admin
2 Min Read

 

Viral Video: भारतीय रेल दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे लाइन में से शुमार है। वहीं इसके साथ ही भारत के कुछ शहरों में जनता की सुविधा के लिए मेट्रो और लोकल ट्रेन भी चलाई जातीं हैं।

वहीं मेट्रो ट्रेन में अक्सर ये देखा गया है कि लोग सीट के लिए जद्दोजहद करते नज़र आते हैं, कई बार तो यह बात मारपीट और गाली गलौज तक पहुँच जाती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दो युवतियां सीट के लिए झगड़ते हुए नजर आ रहीं हैं। यह बताया जा रहा है कि यहां पर बात सीआरपीएफ को बुलाने तक पहुंच गई थी। 

वायरल हो रहे मेट्रो के इस वीडियो में यह भी साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की सीट पर बैठी होती है और साथ ही बगल वाली सीट पर भी कब्जा जमा कर लेती है। अगले स्टेशन पर एक दूसरी लड़की आती है और वहां बैठने के लिए कहती है। पर वह लड़की उसे साफ मना कर देती है और कहती है, ‘यहां सीट नहीं जहां मिले वहां बैठ जाकर जाओ।’ कुछ देर बाद लड़की उसे कहती है, ‘ आपको सीट रिजर्व करने का कोई राइट नहीं है. मैं सीआरपीएफ को बुलाउंगी।’

लड़की के बार-बार बोलने पर भी वो लड़की अपनी जगह से नहीं हिलती और सीट पर कब्जा जमा लेती है। बता दें कि इस वीडियो को @Wellutwt नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वहीं चंद सेकेंड के इस वीडियो को लाखों बार देखा भी जा चुका है।

इस वायरल वीडियो पर लोग अपनी बढ़ चढ़ कर प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *