ये क्या चीज है जिसे देख कर IFS अधिकारी भी चौक गए

admin
By admin
2 Min Read

Viral Post: IFS अधिकारी ने जानवर के जबड़े की फोटो पोस्ट कर इंटरनेट यूजर्स से सोशल मीडिया पर जानवर के नाम का अनुमान लगाने को कहा. क्या आप पहचान सकते हैं?

Trending Post: सोशल मीडिया (social media) पर आये दिन ऐसी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिनके बारे में कई बार अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है. हाल ही में एक ऐसी ही तस्वीर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. दरअसल, हाल ही में आईएफएस अधिकारी सुरेंद्र मेहरा (IFS officer Surendra Mehra) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल पर एक जानवर के जबड़े की तस्वीर पोस्ट की. IFS अधिकारी ने इंटरनेट यूजर्स से सोशल मीडिया पर जानवर के नाम का अनुमान लगाने को कहा है. क्या आप पहचान सकते हैं?

यहां देखें पोस्ट

 

आईएफएस अधिकारी ने किसी जीव की क्लोज अप फोटो (Close Up Photo) शेयर करते हुए कैप्शन में फोटो में दिखाए गए जीव की पहचान (Any Guesses) करने के लिए कहा है. वायरल हो रही इस तस्वीर को देखने के बाद लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं. इस तस्वीर को पहली बार में देखकर जीव को पहचानना बेहद मुश्किल है. यूं तो IFS अधिकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर अक्सर वन्यजीवों की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं. IFS सुरेंद्र मेहरा भारतीय वन सेवा (IFoS) के 1999 बैच के सदस्य हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *