पैसे न मिलने पर किन्नरों ने बैंक मैनेजर को साड़ी पहनाकर रोड पर नचाया

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। मुजफ्फरपुर के एक जिले में सहारा इंडिया के खिलाफ किन्नरों का गुस्सा फूट है और घंटो सड़क जाम कर उन्होंने इसका विरोध भी किया है। साथ हीं उन्होंने बैंक मैनेजर को बंधक बना लिया और बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी। हद तो तब हो गई जब उसे नचवाया भी गया।

बता दें कि किन्नरों का कहना है कि उन्होंने सालों पहले सहारा इंडिया में निवेश किया पर अब जब वो अपना पैसा लेने जातें है तो उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता  है। वहीं 2021 में ही इस पैसे का भुगतान होना था पर केवल उनको दौड़ाया जा रहा है।

मामला जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित जुरन छपरा मेन रोड का बताया जा रहा है। जहां किन्नरों ने सड़क को पूरी तरह जाम भी कर दिया था। और कार्यालय को बंद करवा दिया। इस मामले के दौरान अफरातफरी की स्थिति बन गई जिस कारण जुरन छपरा से लेकर ब्रह्मपुरा सड़क पूरी तरह से जाम हक गई।

यह भी बताया जा रहा है कि किन्नरों की टोली कार्यालय के पास पहुंची थी और वे अपने रुपए की मांग करने लगे। पर पैसे नही मिलने पर उन्होंने शाखा प्रबंधक को बंधक बना लिया और बीच सड़क पर उन्हें गाली देने लगे। 

इतना ही नहीं उनको हाथ पकड़कर नचवाया भी गया और सिर पर साड़ी तक डाल दी गई। वहीं इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी और हंगामे की सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने जाम खाली कराने का बहुत प्रयास भीबकिया पर किन्नर समुदाय के लोग  मानने को तैयार नहीं थे।  पुलिस के बहुत समझाने के बाद मैनेजर को मुक्त कराया जा सका। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *