जीत के बाद सांसद निरहुआ और रवि किशन की पहली मुलाकात क्यों हो रही इतनी वायरल

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार से राजनेता बने निरहुआ अकसर लाइमलाइट में बने रहते हैं। वैसे तो इस अभिनेता की दमदार एक्टिंग के दीवानों की कमी नहीं हैं। फैंस को हमेशा ही निरहुआ के गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। पर अब निरहुआ राजनीति में भी कदम रख चुके हैं और हाल ही में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर सांसद भी बने हैं। 

बीजेपी से सांसद चुने जाने के बाद पहली बाद एक्टर ने गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी के एक और दिग्गज अभिनेता रवि किशन से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीर रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा भी की।

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने दिनेश लाल यादव के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में निरहुआ और रवि किशन एक दूसरे को गले लगाते देखें आ सकते हैं। फोटो शेयर कर कैप्शन में रवि किशन ने लिखा कि जीतने के बाद आत्मीय मिलन आज गोरखपुर में। इतना ही नहीं बता दें कि निरहुआ ने भी इसी तस्वीर को ट्वीट किया था और लिखा था इस तस्वीर के लिए कोई अच्छा शीर्षक दें। लोग अब इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

एक यूजर ने लिखा कि भाई ही भाई का अपना है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि रवि किशन दिनेश लाल यादव से कहते हैं कि अभी तक आप सांसद बन कर मजे ले रहे थे अब आप कहां जाओगे। ऐसे कई अजीबोगरीब और अच्छे-बुरे कमैंट्स से यूज़र्स ने कमेंट बॉक्स भर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *