Home राष्ट्रीय World Cup 2023 Final: क्यों हारी टीम इंडिया

World Cup 2023 Final: क्यों हारी टीम इंडिया

7
0
Wpmedia Demo

[ad_1]

World Cup 2023 Final: विश्व कप फ़ाइनल में अपनी शानदारी पारी के साथ पहुंची टीम इंडिया का जीत का सपना – सपना ही रह गया और ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को बड़ी आसानी से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए यह विश्व कप छटवां हैं। हर तरफ ऑस्ट्रेलिया के सामर्थ्य की सराहना हो रही हैं। वही भारतीय टीम का हृदय रो रहा है। सभी को उम्मीद थी कप अपने देश में आएगा। ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद टीम के कप्तान रोहित का उदास चेहरा, कोहली की खामोशी सब बयां कर रही थी। कई लोग दावा कर रहे हैं कि कोहली और रोहित ने ठीक पारी खेली। यदि शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और सूर्या अच्छा प्रदर्शन करते तो भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा लक्ष्य तय कर सकता था। सूर्या के पास अच्छा मौका था। वह अंत तक मैदान पर रहे लेकिन उनके बल्ले ने कमाल नहीं दिखाया। वही अब सवाल यह उठता है की आखिर भारत की टीम कहां चूक गई कि विश्व विजेता का सपना टूट गया –

कैसे हुई शुरुआत:

Advertisement

Full post

भारतीय टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने चौकों और छक्कों की बारिस करते हुए 47 रन बनाए। कोहली और रोहित की साझेदारी अच्छी चली। लेकिन रोहित के आउट होने के बाद दर्शक घबरा गए। हालांकि कोहली स्थिति संभाले हुए थे। 9.4 ओवर में 76 रन बनें। 83 रन की पारी पर भारत गिल, रोहित, श्रेयस काविकेट खो चुका था। दबाव अधिक था। केएल राहुल और कोहली से सभी को उम्मीद थी। दोनों ने अच्छी साझेदारी की लेकिन कोहली का अर्धशतक पूरा होने के बाद उनका विकेट गिरा। कोहली का आउट होना भारत के लिए बड़ा झटका था। क्योंकि कोहली के आउट होने के बाद मानों टीम इण्डिया शून्य पर चली गई। केएल राहुल मैदान पर खड़े रहे लेकिन कोई उनका साथ नहीं दे पाया। जडेजा आए और चले गए। सूर्यकुमार के बल्ले ने मानों सांप सूंघ लिया था। भारत की टीम 50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दे पाई। यह लक्ष्य बड़ा नहीं था। इसे ऑस्ट्रेलिया की टीम आसानी से चेस कर सकती थी। 

अब उनका माइंड मेकअप हो चुका था कि हमें आराम से खेलना है। मैदान पर ऑस्टेलिया की टीम उतरती है। भारतीय गेंदबाजों से सभी उम्मीद लगाए थे। आज शायद सिराज, शामी और बुमराह विकेट की झड़ी लगा दें। आरम्भ में हुआ भी शामी ने शुरुआत में एक विकेट चटकाया , उसके बाद बुमराह ने दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम पर दबाव बना। लेकिन इसके बाद वह सतर्क हो गए। स्पिनर की बॉल में लय नहीं दिखी और वह ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिराने में असमर्थ रहे। यहीं से टीम इण्डिया की हार के सभी द्वार खुले और मैदान में सबके चेहरे नम हो गए। 

[ad_2]

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।