विजय देवरकोंडा ने लाइगर के लिए चार्ज किया इतना पैसा, सुनकर खुद चौंक उठे बॉलीवुड सितारे

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। विजय देवरकोंडा और अनन्‍या पांडे की फिल्‍म ‘लाइगर’ गुरुवार को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर उतरी। वहीं इस फिल्म के जरिए साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में कदम भी रख है। 

बता दें करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ (Puri Jagannadh) ने अपना डायरेक्शन प्रदान किया है। आपको यह जानकार भी हैरानी होगी कि इस फिल्म में काम करने के लिए विजय ने अपनी फीस से कई गुना ज्यादा रकम चार्ज की है।

जानकारी के लिए आपको भी बता दें कि अपनी एक फिल्म के लिए करीब 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले अभिनेता विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म लाइगर के लिए काफी पैसे वसूल किए हैं। ये आंकड़ा सुनकर लोगों के होश उड़ गए, वहीं बॉलीवुड के कई सितारे भी इसको सुनकर भौचक्के रह गए। अभिनेता लाइगर के लिए करीब 35 करोड़ चार्ज कर रहे हैं। 

साथ ही विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली अनन्या पांडे को इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर भी रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए अदाकारा को पूरे 3 करोड़ रुपये फीस के तौर पर दिए गए हैं।

बता दें कि इस फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं आंकड़ो के मुताबिक गुरुवार को फिल्म ने तेलुगू भाषा में 24.5 करोड़ का कारोबार किया है। और फिल्म ने दूसरी भाषाओं में ओपनिंग डे पर महज 2.50 करोड़ की रकम इकट्ठा की। आपको यह भी बता दें ‘लाइगर’ में मशहूर पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टाइसन ने काम कर रखा है और यह उनकी पहली भारतीय फिल्म है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *