जम्मू कश्मीर में चार सरकारी कर्मचारी चरमपंथियों से सम्बंध रखने के जुर्म में बर्खास्त

admin
By admin
1 Min Read

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर प्रशासन ने चार सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। जानकारी मिली है इन कर्मचारियों का चरमपंथियों से सम्बंध था। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बर्ख़ास्त किए गए कर्मियों में बिट्टा कराटे की पत्नी और चरमपंथी सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद अब्दुल मुईद भी शामिल है।

बताया जा रहा है इन सभी को टेरर लिंक के कारण बर्खास्त किया गया है। सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन हिज़बुल मुजाहिद्दीन के मुखिया हैं। इससे पहले साल 2017 में सैयद सलाहुद्दीन के बेटे शाहिद यूसुफ़ टेरर फ़ंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह भी कृषि विभाग में सरकारी कर्मचारी थे। सैयद सलाहुद्दीन के 6 बेटे व 2 बेटियां हैं।
जानकारी के लिये बता दें बिट्टा कराटे पर शुरुआत से इस बात के आरोप लगते रहे हैं कि वह कश्मीरी पंडितों की हत्या में शामिल रहे हैं। फिलहाल वह टेरर फंडिंग मामले में जेल में बन्द है। बिट्टा कराटे जम्मू कश्मीर यूनिवर्सिटी में कार्यरत थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *