हम सब मिलकर बिहार को और अधिक बेहतर बनाएं: तेजस्वी यादव

admin
By admin
2 Min Read

बिहार: बिहार में अब नई हवा चल पड़ी है। नीतीश कुमार अब भाजपा से अलग होकर राजद परिवार में शामिल हो गए हैं। वही कल नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने के बाद तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों से कहा कि यह समय जश्न मनाने का नही काम करने का है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, धन्यवाद बिहार। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हर बिहारवासी की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। सभी समर्थकों से आग्रह है जश्न मनाने की बजाय काम पर लग जाएं। गरीब-गुरबा को गले लगाए व ईमानदारी से उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। आइये हम सब मिलकर बिहार को और अधिक बेहतर बनाएं। 
 

 

देखे यूजर्स की प्रतिक्रिया:-

शर्म नहीं आयी ?? ज़मीर के साथ सब कुछ बेच दिया पूरे ख़ानदान ने ?? कल तक जिस नीतीश को भर भर के गाली देते थे आज उसकी गोदी में उछल कर बैठ गया ? एक अन्य यूजर कहता है कि तेजस्वी जी हमे आशा है आप आदिवासी. दलितों के उत्थान एवम उनके साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ चट्टान बन कर खड़े रहेंगे. आप बिहार के भावी मुख्यमंत्री भी है। एक अन्य यूजर कहता है , कोशिश करना कि पुराने वाले राजद के राज न हो, आप युवा राजनेता है, आप बदल सकते है राजद और बिहार की तस्वीर, खासकर कर के जात-पात से उठ के काम करियेगा तो सदा आभारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *