बिहार: बिहार में अब नई हवा चल पड़ी है। नीतीश कुमार अब भाजपा से अलग होकर राजद परिवार में शामिल हो गए हैं। वही कल नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने के बाद तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों से कहा कि यह समय जश्न मनाने का नही काम करने का है।
धन्यवाद बिहार।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हर बिहारवासी की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। सभी समर्थकों से आग्रह है जश्न मनाने की बजाय काम पर लग जाएं। गरीब-गुरबा को गले लगाए व ईमानदारी से उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। आइये हम सब मिलकर बिहार को और अधिक बेहतर बनाएं। pic.twitter.com/zqVsyO7CWC
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 11, 2022