दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों को बेचने वाला गिरोह दबोचा

admin
By admin
2 Min Read

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह निसंतान दम्पतियों को नवजात बच्चे बेचते थे। पुलिस ने इस गिरोह में 7 लोगो को हिरासत में लिया है जिसमे 5 महिलाएं शामिल थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस गिरोह में साथ लोग थे जिसमें 5 महिलाएं व दो पुरुष थे। यह लोग पहले निसंतान दाम्पति का पता लगाते थे फिर झारखंड से बच्चा लाकर उन्हें बेच देते थे। पुलिस इस गिरोह में शामिल इनके झारखंड के साथियों को तलाश रही है जो इन्हें झारखंड से बच्चे लाकर देते थे।

पुलिस का कहना है कि उन्हें इस गिरोह के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने इस गिरोह का भडाफोड़ने के लिये डेकोय कस्टमर का सहारा लिया। पुलिस के डेकोय कस्टमर ने गिरोह के लोगो से नवजात बच्चों के सन्दर्भ में डील करना शुरू किया। जिसके बाद साढ़े छः लाख में यह लोग मान गए। जिसके बाद उत्त्तम नगर इलाके में तय जगह पर विनय और मधु नाम की महिमा पुहंची उसके बाद वहां ज्योति नाम की महिला आई।

जब ज्योति आई तो उसके पास ढाई महीने का एक नवजात बच्चा था। ज्योति के साथ बरखा और बबूल शाह नामक व्यक्ति थे। पुलिस के डेकोय कस्टमर से इन लोगो ने 4 लाख रुपये ले लिये जिसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने पूंछताछ कर इनके दो अन्य साथी पवन और सिमरन को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि ज्योति आईवीएफ सेंटर में काम करती है। वही इस गिरोह की डील को फिक्स करवाने में अहम भूमिका निभाती है ओर कस्टमर को रेडी करती है। सूत्रों का कहना है कि इन लोगो को बच्चे कुतुबुद्दीन नाम का एक व्यक्ति सप्लाई करता था। पुलिस इस मामले की तह को तलाशने की कवायद में लगी है जल्द इस परिपेक्ष्य में बड़ा खुलासा हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *