NEET Dress Code Controversy: देश की सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा नीट विवादों में घिर गई है। 550 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET की परीक्षा में छात्रों की ज़बरन अंडरवेयर और ब्रा उतरवाने का मामला सामने आया है। यह किसी एक छात्र के साथ नही बल्कि सैकड़ों छात्रों के साथ हुआ है। वही कई राज्य ऐसे भी थे जहाँ बुर्का और हिजाब उतरवाने के मामले सामने आए हैं। बता दें 17 जुलाई को NEET की परीक्षा हुई थी।
NEET Dress Code Controversy: परीक्षा केंद्र पर सैकड़ों छात्र हुए शर्मिंदा, उतरवाए गए अंडरगारमेंट्स
NEET की परीक्षा डॉक्टर बनने के लिए होती है। बच्चियों को यह ज़िल्लत इसलिए झेलनी पड़ी क्योंकि वह अपने करियर को दांव पर नही लगाना चाहती थी। हालाकि यह नियमों के विरूद्ध था। परीक्षा के बाद छात्रों के परिजनों ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा केंद्रों ने इसपर अपनी सफाई दी है। केरल के कोल्लम में स्थिति परीक्षा केंद्र के संचालक ने कहा यह बाहरी जांच एजेंसियों ने किया। उन्होंने छात्रों की ब्रा उतरवाई।
उन्होंने आगे कहा कि ब्रा के हुक मेटल के बने होते हैं और मेटल डिटेक्टर के सम्पर्क में आता है तो बीप करने लगता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह किया गया था। मामला केरल का है जहां 100 छात्रों को तब शर्म से झुकना पड़ा जब उन्हें उनकी ब्रा उतारने को कहा गया। परीक्षा केंद्र का कहना है कि उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया है।
लेकिन छात्रों का कहना है कि यह बेहद शर्मनाक था इससे हमारी मानसिक स्थिति एकदम हिल गई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस के पास तहरीर दर्ज करवाई है। कोट्टारक्का के पुलिस उपाधीक्षक के कार्यालय में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। परीक्षार्थियों के अनुसार, रविवार को परीक्षा के बाद उनके अंडरगारमेंट्स को डिब्बों में भरकर एक साथ फेंके गए थे।