NEET परीक्षा के दौरान उतरवाए गए अंडर गारमेंट्स तो थाने पहुँची छात्राएं, परिजनों ने किया बड़ा खुलासा

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। NEET (नेशनल एलेजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा के दौरान केरल के कोल्लम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान यहां कुछ ऐसा हुआ कि जिसने भी सुना उसके दिल मे हलचल मच गई। बता दें कि छात्राओं द्वारा दावा किया गया है कि मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्थित NEET एग्जाम सेंटर पर सख्ती के नाम पर छात्राओं के अंडरगारमेंट्स तक उतरवा दिए गए।

इस घटना को लेकर छात्राओं के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही बता दें कि मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने इस आरोप से इनकार किया है। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच करने में लगी है।

एक छात्रा के पिता ने शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया को बताया, ‘मेरी बेटी को कहा गया कि अंडरगारमेंट्स का हुक मेटल डिटेक्टर में डिटेक्ट किया गया है, इसलिए आपको उसे उतारना होगा। इसी तरह से करीब 90 फीसदी छात्राओं के अंडरगारमेंट्स उतरवाए गए और उसे स्टोर रूम में रख दिया गया। इस वजह से परीक्षा के दौरान ये छात्राएं मानसिक रूप से परेशान और असहज महसूस कर रहीं थी।

एक अन्य छात्रा के पिता ने रिपोर्टर से कहा, ‘मेरी बेटी से कहा गया कि आपने परीक्षा में ड्रेसकोड का पालन नहीं किया है जिस कारण से आपको अपने अंडरगारमेंट्स उतारने होंगे। और अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो आप परीक्षा में शामिल नहीं हो सकती। इनमें से कुछ छात्राएं ये सुनने के बाद रोने लगीं।’ 

आपको बता दें कि मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी और यह घटना 17 जुलाई की बताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *