TMC ने Jago Bangla पत्र में अग्निपथ योजना को जोड़ दिया Shinzo Abe के मर्डर से, Bjp नेता ने लताड़ा

admin
By admin
3 Min Read

 

 

BJP on Jago Bangla । जागो बांग्ला मुखपत्र से तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) पर कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही इसके द्वारा केंद्र को कड़घरे में लिया है। बता दें कि जागो बांग्ला (Jago Bangla) के एक लेख में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या को अग्निपथ स्कीम से जोड़ा गया है।

TMC द्वारा समर्थित इस लेख में कहा गया है कि शिंजो आबे (Shinzo Abe) का कातिल भी सेना में तीन साल से काम करके रिटायर हुआ और उसने पेंशन नहीं मिलती थी और न ही कहीं नौकरी मिल पा रही थी।

जागो बांग्ला में छपे लेख के बाद से ही अग्निपथ योजना और अग्निवीरो को लेकर लोगों का नजरिया बदलता नज़र आ रहा है। इसने सियासत को भी जोर दिया है। 

जागो बांग्ला में छपे लेख पर बीजेपी (BJP) नेता शिशिर बाजेरा ने कहा है कि जब देश शोक मना रहा है और झंडा आधा झुका हुआ है ऐसे समय में इसे पढ़कर सभी बंगालियों का सर शर्म से झुक गया है।

टीएमसी के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ ने ‘शिज़ो की हत्या में अग्निपथ छाया’ शीर्षक से एक लेख छापा है. इसमें भारत में सेना भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ स्कीम के साथ शिंजो आबे की हत्या को जोड़ा है. लेख में कहा गया है कि शिंजो आबे की हत्या भारत की अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रतिरोध को मजबूत करेगी क्योंकि आबे के हत्यारे ने बिना पेंशन के ही सेना में काम किया था.

 

‘जागो बांग्ला’ के लेख में कहा गया है कि शिंजो आबे पर हमला करने वाला बिना पेंशन के जापानी सेना में काम करने वाला रिटायर ऑफिसर था। तीन साल बाद उसने नौकरी खो दी थी और तब से उसके पास कोई नौकरी नहीं थी जिससे शिंजो आबे के प्रति उनका गुस्सा लाजमी  था। भारत में भी केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के जरिए सेना में भर्ती कर रही है और इसके खिलाफ युवाओं में बीते दिनों काफी गुस्सा भी देखने को मिला है।

बीजेपी ने टीएमसी के मुख्यपत्र पर साधा निशाना

टीएमसी के मुखपत्र (TMC Mouthpiece) ‘जागो बांग्ला’ (Jago Bangla) में छपे इस लेख के बाद राजनीति भी काफी गरमाती हुई नज़र आ रही है। बीजेपी नेता शिशिर बाजेरा ने TMC के जागो बांग्ला में छपे लेख पर शिकंजा कसा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जब देश शोक मना रहा है, झंडा आधा झुका हुआ है ऐसे समय मे इसे पढ़कर सभी बंगालियों का सर शर्म से झुक गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *