Home राष्ट्रीय UP NEWS HINDI: भगवा दुपट्टे में मुस्लिम महिला, भड़के काजी, तुम हिन्दू...

UP NEWS HINDI: भगवा दुपट्टे में मुस्लिम महिला, भड़के काजी, तुम हिन्दू हो इस्लाम में तुम्हारे लिए जगह नहीं, योगी से ………….?

11
0
UP NEWS HINDI: भगवा दुपट्टे में मुस्लिम महिला, भड़के काजी, तुम हिन्दू हो इस्लाम में तुम्हारे लिए जगह नहीं, योगी से .............?

UP NEWS HINDI: देश में हिन्दू-मुस्लिम विवाद तेजी से बढ़ रहा है। अब रंगों की राजनीति तेज हो गई है। भगवा रंग हिन्दुओं को इंगित करता है तो हरा रंग मुस्लिम को। वही यूपी के कानपूर में रहने वाली युवती ने जब भगवा दुपट्टा ओढ़ लिया तो उसके साथ अभद्रता के मामला सामने आया। महिला के मुताबिक उसके साथ शहर के काजी अब्दुल कुद्दुस ने अभद्रता की। महिला जब न्याय की आस लगाए पुलिस कमिश्नर ऑफिस गई तो उसे न्याय नहीं मिला। तो वह योगी के जनता दरबार न्याय की आस में पहुंच गई।

क्या बोली महिला:

महिला ने बताया शहर के गुंडे उसे परेशान करते थे। उसने भगवा दुपट्टा ओढ़ा तो सब उससे कहते वह हिन्दू हो गई है। हर तरफ उसकी आलोचना होती उसका घर से निकलना दुश्वार हो गया। जब महिला न्याय की आस में योगी के जनता दरबार पहुंच गई। तो शहर के काजी का गुस्सा उसपर फूटा। उसने महिला को घर से बेदखल करना दिया। उसका खाना पानी बंद करवाया और उसे इस्लाम से बेदखल करने की घोषणा कर दी है।

महिला के मुताबिक शहर के काजी ने उसकी शिकायत जमीयत उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना शयद अशरद मदनी से की है। उन्होंने उनकी मदद करने से इनकार किया और कहा यह आपके शहर का मामला है इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। महिला ने बताया गुंडे अब उसके साथ छेड़छाड़ नहीं करते हैं। लेकिन उसे धमकी रोज मिलती हैं। वह सब उससे कहते हैं तुम तब तक बची हो जब तक योगी सरकार है। किसी अन्य की सरकार आने दो तब सबक मिलेगा। वही अब तुम योगी रंग में रम गई हो तुम्हारे भीतर मुस्लिम भाव नहीं है। तुम हिन्दू हो गई हो अब इस्लाम में तुम्हारे लिए कोई स्थान नहीं है।
बता दें 29 नवम्बर 2023 को महिला जनता दरबार में न्याय की आस लगाकर पहुंची थी।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।