Home मनोरंजन Arbaaz -Sshura Nikah Pics: 56 साल के अरबाज का हुआ निकाह, मलाइका...

Arbaaz -Sshura Nikah Pics: 56 साल के अरबाज का हुआ निकाह, मलाइका करेंगी शादी

2
0
Arbaaz -Sshura Nikah Pics: 56 साल के अरबाज का हुआ निकाह, मलाइका करेंगी शादी

Arbaaz -Sshura Nikah Pics: 24 दिसंबर को सलमान खान के भाई अरबाज खान ने सेलेब्स मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान संग निकाह कर लिया। अरबाज के निकाल में पूरा खान परिवार शामिल हुआ। अरबाज खान की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी मलाइका अरोड़ा खान से हुई थी , उनका एक बेटा है। बेटे का नाम अरहान है। जो अपने पिता की शादी में शामिल हुआ।

अरबाज खान ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग उनकी शादी को सही ठहरा रहे हैं तो कई लोग कह रहे हैं कि इन लोगों का यही काम है एक को छोड़ो दूसरे को पकड़ो।

बता दें अरबाज खान 56 साल के हैं। उनकी यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी मलाइका अरोड़ा खान के साथ हुई थी। 19 साल बाद उनकी शादी 2016 में खत्म हुई। मलाइका अरोड़ा इस समय अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। बताया जा रहा है जल्द वह दोनों भी शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।