राष्ट्रीयगन्ना कृषकों के शत- प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा...

गन्ना कृषकों के शत- प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा सहकारी चीनी मिल लि० सुल्तानपुर द्वारा

गन्ना कृषकों के शत- प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा सहकारी चीनी मिल लि० सुल्तानपुर द्वारा

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 28 अगस्त/ जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार समस्त कृषक बन्धुओं को हर्ष के साथ सूचित किया है कि पेराई सत्र 2019-20 में आपूर्ति किये गये 11381 गन्ना कृषकों के शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य रूपया 2705.42 लाख रुपये का भुगतान किसान सहकारी चीनी मिल लि. सुलतानपुर द्वारा राज्य सरकार की सहायता से करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन कृषकों का गन्ना मूल्य उनके खाते में न पहुंच पाये उन कृषको से अनुरोध है कि अपना बैंक खाता संख्या, पासबुक या अन्य त्रुटियों के लिए चीनी मिल से सम्पर्क कर भुगतान सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही अवश्य करा लें, जिससे उन्हें भी आपूर्तितगन्ने का मूल्य उनके खाते में भेजा जा सके।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories