रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रॉकस्टार से सहायक कोरियोग्राफर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सीरत कपूर अभी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में रन राजा रन (तेलुगु) के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन दक्षिण भारतीय फिल्मो में काम किया।
जैसा की आप सभी जानते है कि कोरोना वायरस लॉक डाउन के कारण सभी घरो में रहने को मजबूर है ,ताकि बीमारी से प्रसार को रोका जा सकें। अभिनेत्री सीरत कपूर भी देशव्यापी लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों के कामों के द्वारा अपना समय बिता रही है ,साथ ही यह समय अपने परिवार के साथ एन्जॉय कर रही है।

