Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने लेखपालों से हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस आने को...

जिलाधिकारी ने लेखपालों से हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस आने को कहा

1
0

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

   सुलतानपुर। हड़ताली लेखपालों द्वारा तिकोनिया पार्क पर दिये जा रहे धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुचकर तथा लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से वार्ता कर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस आने को कहा।
   जिलाधिकारी ने कहा कि हड़ताल के कारण जनहित के कार्यों में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन पर शासन द्वारा पहले से ही रोक लगायी जा चुकी है। जिसका सभी शासकीय सेवकों को अनुपालन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सैद्धान्तिक रूप से अधिकतर लेखपालों द्वारा की जा रही मांगों को मान लिया गया है।

शेष मांगों के लिये वह स्वयं जनपद स्तरीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री से भेंटकर लेखपालों की ओर से विचार रखेंगी, परन्तु इससे पूर्व लेखपालों को हड़ताल समाप्त कर कार्य पर वापस आना होगा। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने इसके लिये एक दिन का समय जिलाधिकारी से मांगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद अहमद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित लेखपाल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।