Home उत्तर प्रदेश देवों के देव महादेव के जयकारे से गूंजा सोनांचल

देवों के देव महादेव के जयकारे से गूंजा सोनांचल

2
0

[object Promise]

सोनभद्र। सावन के पहले सोमवार को सोनांचल के शिवालयों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कोई औघड़दानी भगवान भोलेनाथ की भजन गाकर तो कोई मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना करता नजर आया। युवतियां बेलपत्र, धतूरा आदि भगवान भोलेनाथ को अर्पण किया। इस बीच किसी ने दूध से तो किसी ने जल से अभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। मंदिरों में भीड़ अधिक होने की वजह से कई स्थानों पर मंदिर का कपाट भोर में ही खोल दिया गया था।

घोरावल के शिवद्वार में कांवरियों के साथ 15 हजार शिवभक्तों ने उमा-महेश्वर की प्रतिमा पर अभिषेक किया। राबर्ट्सगंज के रामेश्वर महादेव मंदिर का कपाट सुबह छह बजे खोल दिया गया था। उसी समय से शिवभक्त आकर जलाभिषेक करने लगे। इसी तरह सोमनाथ महादेव मंदिर, बरैला स्थित शिव मंदिर व सहिजन स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पंचमुखी महादेव मंदिर में करीब दो हजार की संख्या में भक्तों ने देवों के देव महादेव का दर्शन-पूजन किया। यहां कई लोगों ने रूद्राभिषेक भी कराया।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।