आधिकारियों पर सख्त हुई पंजाब की आप सरकार

0
6

डेस्क। पंजाब की तत्कालीन आप सरकार ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सीएम भगवंत मान ने शहीदी दिवस के दिन एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिल्ली की तरह ही अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों पर सख्त रवैया अपनाया है। सीएम भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में अब अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी या नेता रिश्वत की मांग करता है तो 9501 200 200 पर व्हाट्सएप कर के शिकायत करें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 17 मार्च को ही हेल्पलाइन नंबर जारी करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वे शहीद दिवस पर हेल्पलाइन जारी करेंगे।

सीएम भगवंत मान ने तब कहा था कि पंजाब में अगर कोई आपसे घूस मांगता है तो मना न करें, वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग बनाकर उस इस नंबर पर भेज दें। मेरा कार्यालय आपकी शिकायत की जांच करेगा और अपराधी पाने पर किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

नंबर जारी करते हुए, वीडियो संदेश में भगवंत मान ने कहा कि 99% लोग ईमानदार हैं, जबकि 1% की वजह से सिस्टम बिगड़ता है। मैं ईमानदार ऑफिसर्स के साथ हमेशा खड़ा हूं।