केजरीवाल ने दी भाजपा को खुली चुनौती कहा हरा कर दिखाओ छोड़ दूंगा राजनीति

admin
By admin
2 Min Read

Delhi| वैसे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने कटाक्ष से भाजपा को घयाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए राजनीति छोड़ने की बात कह दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, बीजेपी को मेरा ओपन चैलेंज है कि अगर उसमे हिम्मत है तो वह एमसीडी का चुनाव समय पर करवाए और जीत कर दिखाए अगर वह यह कर देगी तो मैं राजनीति छोड़ दूँगी। 

उन्होंने आगे कहा, भाजपा जो स्वयं को सबसे बड़ी पार्टी बताती है वह दिल्ली की एक छोटी सी पार्टी से डर गई है। वह चुनाव नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा नगर निगम का चुनाव टालना शहीदों का अपमान है। जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थीं. आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।
उन्होंने कहा भाजपा को।अपनी हार का डर है जिसके चलते वह लगातार चुनाव को टाल रही है। कल अगर वह गुजरात हारेंगे तो क्या गुजरात चुनाव भी टाल देंगे। आप लगातार यह दावा कर रही है कि भाजपा उनकी पार्टी से डरी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *