पाकिस्तान में जा गिरी मिसाइल के लिए दोषी कौन?

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। बीते दिनों पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारत की मिसाइल जा गिरी जिसको लेकर दोनों देशों के बीच काफी विवाद रहा। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना मुख्यालय से एक एयर वाइस मार्शल को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की फायरिंग की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। 

मुख्यालय ने इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी है। बता दें बीते दिनों 9 मार्च को गलती से एक मिसाइल पाकिस्तान की जमीन पर जा गिरी थी। सरकारी सूत्रों की माने तो वायु सेना अधिकारी (सेना में मेजर जनरल के समकक्ष) द्वारा विस्तृत जांच अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में ग्रुप कैप्टन रैंक के एक अधिकारी को दोषी माना जा रहा है। यह अधिकारी मिसाइल सिस्टम के मोबाइल कमांड पोस्ट के प्रभारी के पद पर तैनात थे। हालांकि जानकारी के मुताबिक जांच को समयबद्ध रूप से अंतिम पड़ाव तक पहुँचाया जाएगा और तभी किसी निर्णय पर पहुँचा जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *