पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी के साथ बिजनेस शुरू करके कमाए अच्छा पैसा

admin
By admin
3 Min Read

बिजनेस: महंगाई से आज के समय मे हर कोई तहिमाम कर रहा है। लोग अपनी सैलेरी से कुछ खास इनकम नही कर पा रहे हैं। लोग इस समय एक ऐसी बचत योजना की तलाश में है जो उन्हें बिना जोखिम के अच्छा रिटर्न दे सके। वही अब हम आपको आज एक सरल और फायदे का बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। जहां जोखिम नाम मात्र का है और फ़ायदे की संभावना अधिक।

असल मे हम आपको बताने जा रहे हैं एक सरकारी संस्थान से जुड़ने का आइडिया जिससे आप अच्छी खासी इनकम कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस जो की एक सरकारी बैंक है। इसके माध्यम से कई काम किए जाते हैं। लोग इसके जरिए मनी ऑर्डर भेजना, स्टैम्प और स्टेशनरी को भेजना, पोस्ट भेजना और मंगवाना, स्मॉल सेविंग अकाउंट खुलवाने जैसे बहुत से काम करते हैं।
वही अब सरकार पोस्ट ऑफिस से मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार कर रही है। आज देश मे करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस है लेकिन कई गांव ऐसे है जहाँ पोस्ट ऑफिस की सुविधा नही है। उन्हें पोस्ट ऑफिस की सेवाओं लाभ उठाने के लिये दूसरे गांव जाना पड़ता है। इस समस्या का समाधान करने के लिये अब पोस्ट ऑफिस ने फ्रेंचाइजी देना शुरू किया है।
अब अगर आप ऐसे गांव से है जहां पोस्ट ऑफिस की सुविधा नही है तो आप फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। यह आपके लिये बेहतरीन बिजनेस मॉडल साबित हो सकता है। पोस्ट ऑफिस दो तरह की फ्रेंचाइजी देता है। एक फ्रेंचाइजी आउटलेट की है और दूसरी पोस्टल एजेंट्स की फ्रेंचाइजी है. आप दोनो में से कोई भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें आउटलेट फ्रेंचाइजी के तहत ऐसे इलाके जहां पोस्ट ऑफिस नहीं है, वहां इसे खोल सकते हैं. पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी में ऐसे एजेंट्स होते हैं, जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी घर-घर पहुंचाते हैं।
इस फ्रेंचाइजी को लेने के लिये आपको भारत का नागरिक होना चाहिए। आपकी उम्र 18 साल हो और आप पोस्ट ऑफिस में कार्यरत न हो। इसके अलावा आपके पास 8 वीं पास की योग्यता होना अनिवार्य है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *