इस गाड़ी के साथ अब दिल्ली NCR में आपको नहीं मिलेगी एंट्री

admin
By admin
2 Min Read

Diesel Vehicle With BS 4 Engines Ban: अगर आप डीजल से चलने वाली BS 4 इंजन वाली गाड़ी (फॉरविलर) चलते है, तो 1 अक्‍टूबर 2022 से दिल्‍ली-NCR में आपको एंट्री नहीं होगी। एयर क्‍वालिटि मैनेजमेंट के आयोग (CAQM) ने एक नई पॉलिसी जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

इसके अनुसार BS 4 इंजन वाली कार्स नेशनल कैपिटल एरिया यानी दिल्‍ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित हो गई है। साथ ही ये भी जान लीजिए कि यह तभी होगा, जब वायु प्रदूषण का स्तर 450 वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के निशान से अधिक हो।

अब इसपर गौर करने वाली बात यह है कि इस साल अभी दिवाली का त्‍योहार आने वाला है, जब आतिशबाजी होती है ऐसे में वायु प्रदूषण का स्तर बढेगा ही।

वहीं हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने जैसे कारणों से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता भी बिगड़ती है। इस कड़ी में यहां भी नई नीति के तहत क्षेत्र में बीएस4 इंजन वाले चार पहिया वाहनों पर रोक लग सकती है। 

नई पॉलिसी के मुताबिक यह प्रतिबंध प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अगर एयर प्रदूषण तीसरे स्‍टेज पर भी पहुंच जाता है तो भी इन वाहनों की एंट्री पर बैन लगा रहेगा। वहीं पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित एक ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत यह भी स्‍पष्‍ट किया गया है कि वायु प्रदूषण के चरण 3 का मतलब है कि एक्यूआई 401 और 450 के बीच में है।

दिल्ली-एनसीआर में राज्य सरकारें बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 पर भी प्रतिबंध लगा सकती हैं। चरण 3 के तहत डीजल हल्के मोटर वाहन (चार पहिया वाहन) पर भी बैन लगाया जा सकता है।

जानिए किन वाहनों को मिलेगी एंट्री

BS4 वाहनों के बैन के बाद कई ऐसे वाहन है, जिन्‍हें अनुमति दी जानी है। इसमें इमरजेंसी और जरूरी वाहन भी शामिल हैं। नीति के तहत एंबुलेंस, वाणिज्‍य कार्य के लिए जरूरी वाहन, हल्‍के वाहन और अनु‍मति प्राप्‍त वाहनों की क्षेत्र में एंट्री रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *