Himachal Pradesh Election: लड़कियों को स्कूटी तो लड़को ने सरकार से की बुलेट देने की मांग

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। वोटरों को लुभाने के लिए सभी पार्टियां तमाम वादे भी कर रही है। भाजपा की तरफ से यह भी कहा गया है कि अगर भाजपा की सत्ता दोबारा आती है तो बच्चियों को स्कूटी भेंट में दी जाएगी। वहीं भाजपा के इस वादे को विरोधी ‘रेवड़ी’ भी बता रहे हैं। इसी बीच ABP न्यूज एंकर रुबिका लियाकत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक युवक ने बुलेट की मांग की है।
रुबिका लियाकत ग्राउंड लेवल पर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लोगों की राय लेने पहुंची थी। वहीं एक बच्ची ने स्कूटी दिए जाने के वादे का समर्थन करते हुए कई फायदे गिनाये पर इसी बीच एक युवक बोला कि सिर्फ इन्हें ही स्कूटी चाहिए और किसी को नहीं चाहिए आपको बता दें कि चर्चा में शामिल एक जनप्रतिनिधि ने कहा कि आप पेट्रोल के दाम सहन कर सकती हैं क्या? इसके बाद उसने कहा पेट्रोल इतना महंगा हो गया है कि आप उसे खरीद भी नहीं पाएंगे।
इसी कड़ी में महिलाओं को स्कूटी दिए जाने के वादे पर एक युवक बोला कि अब हमें भी बुलेट चाहिए। इस पर वहां मौजूद लोग हंसने लग गए। वहीं एंकर ने मौजूद लोगों से पूछा है कि कितने लोग ऐसे हैं, जिन्हें बुलेट चाहिए। इसपर वहां मौजूद लगभग सभी युवकों ने हाथ खड़ा कर बुलेट की मांग जाहिर की। 
युवक ने यह भी कहा कि बराबरी की बात होती है तो लड़कों के साथ पक्षपात क्यों होता है? 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *