इस एक्टर की बहन को डेट कर रहे कार्तिक आर्यन

0
8

डेस्क। Kartik aaryan and pashmina roshan dating : बॉलीवुड के सबसे टॉप एक्टर्स में से एक कार्तिक आर्यन इन दिनों मीडिया में बने हुए हैं। वहीं उनकी फिल्मो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 
वहीं फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार्स के बारे में हर छोटी से छोटी डिटेल जानने के लिए एक्साइटेड भी रहते हैं। कार्तिक आर्यन को लेकर इन दिनों बड़ी गॉसिप सामने आ रही है।
‘पिंकविला’ की हालिया रिपोर्ट की माने तो, कार्तिक आर्यन और ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन की मुलाकातें एक-दूसरे के घर पर जारी  हैं और इससे पता चल रहा है कि उनके बीच कुछ तो चल रहा है। इससे यह भी पता चल रहा है कि कार्तिक और पश्मीना ‘सिर्फ अच्छे दोस्त’ नहीं है इससे कहीं ज्यादा हैं। कार्तिक के करीबी सूत्रों का यह दावा है कि जब वह काम नहीं कर रहे होते हैं, तो वह पश्मीना के साथ अपने घर पर चिल करना ही पसंद करते हैं। वहीं वे दोनों शटरबग्स के ध्यान से बचने के लिए अपनी कारों को अपने-अपने घरों में वापस भी भेज देते हैं।
जानिए कौन हैं पश्मीना ?
फिल्म निर्माता राजेश रोशन की बेटी और स्टार ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन हिंदी फिल्म में अपनी शुरुआत करने की तैयारी में हैं। पश्मीना रोशन ‘इश्क विश्क’ के अगले पार्ट में एक्टिंग करेंगी ऐसी जानकारी मिल रही है।  ‘इश्क विश्क’ एक आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें पहले कपूर और राव के साथ विशाल मल्होत्रा और शेनाज ट्रेजरी ने अभिनय किया था।