अब 10 मिनट में होगी शराब की होंम डिलीवरी डिलीवरी

admin
By admin
2 Min Read

बाजार:- पूरे विश्व मे शराब प्रेमियों की कमी नहीं है शराब प्रेमी शराब के लिए इतने पागल रहते हैं कि वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। वही अब पश्चिम बंगाल के जिला कोलकाता से शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कोलकाता में अब 10 मिनट में शराब की होंम डिलीवरी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक स्टार्टअप कम्पनी ने कोलकाता में यह सर्विस शुरू की है और कहा है कि उनकी कंपनी अब शराब का ऑर्डर 10 मिनट में अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

बताते चले कोविड के दौरान पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में शराब की होंम डिलीवरी की मंजूरी मिली थी। वही अब पश्चिम बंगाल की कम्पनी ने 10 मिनट में शराब की होंम डिलीवरी की बात कही है जो पश्चिम बंगाल के लिए बड़ी उपलब्धि है। वही अभी तक अन्य कोई महानगर ऐसा नहीं है जो की 10 मिनट में शराब की डिलीवरी करता हो। 
इनोवेंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (Innovent Technologies Private Ltd) के फ्लैगशिप ब्रांड बूजी (Booozie) का भी यही दावा है कि यह कम्पनी 10 मिनट में शराब की होंम डिलीवरी करने वाली पहली स्टार्टअप कम्पनी है। कंपनी ने बयान में बताया कि पश्चिम बंगाल स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट (West Bwngal State Excise Department) से मंजूरी मिलने के बाद कोलकाता में ये सर्विस लॉन्च की गई है। 
जानकारी के लिए बता दें बूजी ब्रांड ने कहा है कि वह शराब की दुकानों से शराब पिक करेगा और इनोवेटिव एआई (AI) तकनीकी के जरिए ग्राहको के घर 10 बजे पहुंचाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ग्राहकों के व्यवहार और उनके ऑर्डर करने के पैटर्न का पहले ही अनुमान लगा लेता है। कम्पनी की ओर से कहा गया है कि बी2बी लॉजिस्टिक मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म तैयार किया है. यी डिलीवरी की लागत को कम से कम करने में मदद करेगा. इसके अलावा यह बूजी को एक किफायती प्लेटफॉर्म भी होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *