छोटी बेटी दिखाकर बड़ी से करवा दी शादी फिर जो हुआ…

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा उत्सव होता है शादी, जिसके लिए लोग बरसों इंतजार करते हैं। बेटी का पिता अपने पूरे जीवन की जमा पूंजी बेटी की शादी में लुटा देता है।

पिता बस यही सोचता है कि किसी भी तरह अपनी बेटी को खुशी खुशी विदा करूँ। वैसे तो दहेज प्रथा एक अपराध है और भारत में इसकी मनाही है। पर भारत में शादियों के समय पर इसका प्रचलन नार्मल है। बता दें कि दहेज को लेकर डिमांड पूरी न होने पर शादियों में मारपीट तक की नौबत आ जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें लड़की के बाप की एक गलती के कारण दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन बदल लेता है। और जयमाला के समय की इस घटना के वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है।

वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा स्टेज पर शान से खड़ा है। घर की महिलाएं लड़की को जयमाला के लिए लाती हैं। दुल्हन बनी लड़की पूरा घुंघट निकाले डाले हुए है। महिलाएं गीत गाती हुई उसे स्टेज पर उसे लेकर आती हैं।

इसके बाद दुल्हन, होने वाले दूल्हे को रसगुल्ला खिलाती है फिर जैसे ही दुल्हन का चेहरा नजर आता है तो लड़के के पिता फौरन कूद के स्टेज पर आ जाते हैं और लड़के से कहता है कि यह लड़की नहीं जो हमें दिखाई गई थी। दूल्हे समेत सभी बाराती हैरत में पड़ जाते हैं। 

इसके बाद गुस्से में आग बबूला लड़के का पिता कहता है कि इन लोगों ने हमें धोखा दिया है। इसके बाद पिता सबसे कहता है चलो यहां से, किसी भी हाल में ये शादी नहीं होगी। 

इसके बाद लड़की का पिता आगे आता है और लड़के वालों के आगे हाथ जोड़ने लगता है। इसके बाद वो  कहता है कि हां किया तो है पर, जो किया मजबूरी में किया। मेरी बड़ी लड़की जरा भी सुंदर नहीं, कोई इससे शादी नहीं कर रहा था जो भी आता है सब छोटी लड़की को पसंद करते है। आगे वो कहता है कि आपको छोटी बेटी दिखाई थी और जयमाला के लिए बड़ी वाली आई है।

इसके बाद लड़की के बाप की हालत देखकर दूल्हे का दिल पिघल गया और उसने कहा कि वो यह शादी करेगा। पर दूल्हे का पिता किसी हाल में मानने को तैयार नहीं था लेकिन दूल्हा अड़ जाता है कि वो इसी लड़की से शादी करेगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *