बाजार:- बीते कई दिनों से घरेलू बाजार में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। कमजोर होते रुपये के चलते विपक्ष मोदी सरकार पर जमकर बरस रही है। वही अब आज सोमवार को बाजार खुलते ही पुनः रुपया पर गाज गिरी। आज भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया के नीचे गिरते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल पुथल मच गई है ओर भारतीय बाजार गिरावट के साथ निराश हो गया।
Rupee vs Dollar: रुपया के नीचे गिरने से मचा हड़कम, जाने डॉलर के मुकाबले कितना गिरा रुपया
आज भारतीय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.38 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। जिसके चलते भारतीय बाजार में 0.5 प्रतिशत की मंदी देखी जा रही है। अगर हम बीते सोमवार की बात करे तो बीते सोमवार भारतीय रुपया 79.25 पर ट्रेंड कर रहा था। इसे पहले रुपया ने अपना पिछला लाइफटाइम लो पिछले हफ्ते लगाया था जब यह टूटकर 79.3750 के स्तर पर पहुंच गया था। रुपया का लगातार इस तरह नीचे गिरना काफी चिंता का विषय है। इससे न सिर्फ भारतीय बाजार में उथल पुथल देंखने को मिलेगी बल्कि इसका प्रभाव आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा।
अगर इसी तरह रुपया लगातार नीचे खिसकता रहा तो महंगाई ओर बढ़ जाएगी ओर आम आदमी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। रुपया के गिरते स्तर पर विपक्ष अपनी नजरे गढ़ाए हुए हैं वह लगातार केंद्र सरकार से सवाल कर रहा है ओर उनकी रणनीति जानने की कोशिश कर रहा है। राहुल गांधी आय दिन देश मे बढ़ी महंगाई को लेकर नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते नजर आते हैं वही पीलीभीत से भाजपा सांसद वरूण गांधी देश मे बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी हेतु अपनी सरकार को सावालो के घेरे में उतारते हैं।