तेहरान का फर्स्ट लुक आया सामने, जॉन अब्राहम का दिखा जबरदस्त लुक

admin
By admin
2 Min Read

Entertainment:- बॉलीबुड एक्टर जॉन अब्राहम इस समय अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। दर्शक जॉन की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां इस समय यह अपनी बहुचर्चित फ़िल्म एक था विलेन के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं वही अब इनकीं फ़िल्म तेहरान का पहला लुक सामने आया है। फ़िल्म के फर्स्ट लुक ने फैन्स का दिल जीत लिया है। जॉन अब्राहम की यह फ़िल्म एक थ्रिलर फिल्म है। 

जॉन अब्राहम की इस फ़िल्म का ऐलान मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर के माध्यम से किया है। उन्होंने जॉन अब्राहम की अगली फिल्म का एलान करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में जॉन अब्राहम का लुक काफी अलग दिखाई दे रहा है। वह कड़क लुक में अपने फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वीडीयो शेयर करते हुए मैडॉक फिल्म्स लिखता है कि लाइट कैमरा और थोड़े एक्शन के साथ फ़िल्म की शूटिंग शुरू। बता दें इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक का वीडीयो जॉन अब्राहम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 
बता दे जॉन की फ़िल्म तेहरान एक सत्य घटना पर आधारित फ़िल्म है। इस फ़िल्म का निर्देशन अरुण गोपालन कर रहे है और इसकी शूटिंग ईरान में होगी। इस फिल्म को रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। फिल्म साल 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। अभी जॉन अब्राहम अपने फैन्स के लिए एक था विलेन में नजर आने वाले है इस फ़िल्म के प्रचार प्रसार के लिए जॉन अब्राहम काफी मशक्कत कर रहे हैं। इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम, दिशा पटनी, अर्जुन कपूर नजर आएंगे। इस फ़िल्म से पहले जॉन अब्राहम ने अटैक फ़िल्म की थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। जॉन की आगामी फिल्म विलेन 29 जुलाई को।सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *