भारत-कनाडा की ये बड़ी कंपनी जल्द होगी Adani की संपत्ति

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड लगातार अपने विस्तार में लगी हुई है। अब कंपनी ने ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली अपनी एक ट्रांसमिशन लाइन एस्सार पावर को अपने साथ कर लिया है। अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड (Adani Transmission Ltd) ने एस्सार पावर लिमिटेड (Essar Power) के दो पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में से एक को 1,913 करोड़ रुपये में खरीदना पक्का कर लिया है। बता दें कि Essar Power Ltd बैंकों का कर्ज वापस चुकाने के लिए एक ट्रांसमिशन लिमिटेड को बेच रही है। जिस लाइन को बेचा जा रहा है वह एक परिचालन 400 केवी अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन लाइन है जो महान (मध्य प्रदेश) को सीपत (छत्तीसगढ़) से जोड़ने वाली है।

अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड के एमडी और सीईओ अनिल सरदाना ने कहा कि एस्सार की संपत्ति का अधिग्रहण मध्य भारत में एटीएल की उपस्थिति को और भी मजबूत बनाएगा। इस अधिग्रहण के साथ, एटीएल समय से पहले ही अपने 20,000 सीकेटी किलोमीटर के लक्ष्य को पूरा कर लेगा। आगे उन्‍होंने बताया कि ग्रिड स्थिरता के मामले में बाकी कंपनियों के मुकाबले में अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड सबसे आगे बना हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि यह परियोजना केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) द्वारा विनियमित रिटर्न ढांचे के तहत संचालित होती है और इसे 22 सितंबर 2018 को शुरू किया गया था।

इसी के साथ एटीएल ने भी कहा कि इस अधिग्रहण के साथ, एटीएल का संचयी नेटवर्क 19,468 सीकेटी किलोमीटर तक वैल जाएगा। कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से वितरण कंपनी होने की स्थिति को भी काफी मजबूती मिलेगी।

एस्सार पावर ने जारी एक बयान में कहा कि उसने अपने दो पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में से एक को 1,913 करोड़ रुपये में बेचने के लिए अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड के साथ एक निश्चित समझौता किया है। आगे कंपनी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान एस्सार पावर ने अपना कर्ज को 30,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर से घटाकर 6,000 करोड़ रुपये का कट दिया है।

बता दें कि एस्सार पावर की वर्तमान में भारत और कनाडा के चार विद्युत प्लांट में 2,070 मेगावॉट की बिजली उत्पादन क्षमता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *