अक्कड़ बक्कड़ कर बच्चें ने दिया पेपर, वायरल वीडियो ने उड़ा दिए सबके होश

admin
By admin
3 Min Read

क्या आप परीक्षा से पहले ईश्वर को भजना पसंद करते हैं। परीक्षा के वक्त जो लोग पढ़कर जाते हैं वो भगवान के आशीर्वाद के साथ-साथ अपनी मेहनत पर भी पूर्ण विश्वास रखते हैं। जो लोग पढ़कर आते है उन्हें भगवान पर पूर्णताः निर्भर नहीं होना पड़ता। वो अपनी मेहनत और ईश्वर के आशीर्वाद से अपना पेपर हल करते हैं। मगर जिन लोगों को अपनी मेहनत पर शक हो या जो पूरी तरह से तैयारी कर के नहीं आते। उन्हें पेपर हल करने के लिए भगवान की जरूरत पड़ती है, शायद वो ये भूल जाते हैं कि भगवान भी परिश्रम करने वालो का साथ देते हैं।

हाल ही में एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है (Student trying to solve paper by praying in class video got viral)

आईएएस अधिकारी Awanish Sharan ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोगों को वीडियो देखकर बहुत हंसी भी आ रही है। इस वीडियो में एक छात्र है जो परीक्षा में अपना प्रश्नपत्र हल करने से पहले प्रार्थना करते नज़र (Boy solving question paper while praying to God) आता है। कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘तुक्का’ लगाकर प्रश्न हल करने की सही ‘विधि.’

पेपर सॉल्व करने के लिए लगाया तुक्का

आप भी इस वीडियो को देखकर हस्ते हुए लोटपोट हो जाएंगे। बच्चा क्लास की आखिरी बेंच पर बैठा हुआ है। और पेपर के सामने हाथ जोड़ रहा है और काफी देर तक हाथ जोड़ने के बाद वो पेपर पर हाथ घूमता है और फिर जवाब मार्क करता है। ऐसा लग रहा है जैसे बचपन में बच्चे अक्कड़ बक्कड़…कर खेलते हैं वैसे ही वो सवालों के जवाब मार्क कर रहा है।

इस वीडियो को अभी तक 61 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वहीं लाफिंग इमोजी से यूज़र्स ने कमेंट बॉक्स को भर दिया है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *